haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram ससुरालवालों ने नहीं खोला दरवाजा तो दामाद ने खुद को मारी गोली ! - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

ससुरालवालों ने नहीं खोला दरवाजा तो दामाद ने खुद को मारी गोली !

 


पानीपत : पानीपत में करनाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। रात ढाई बजे वह पानीपत में अपनी ससुराल में आ गया था। वह बार-बार दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। दरवाजा नहीं खुला तो उसने देसी कट्टी से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी व ससुराल वाले बाहर आए। उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। अब उसे रोहतक पीजीआइ ले जाया गया है। हालत गंभीर है।

मामला हरियाणा के पानीपत के सौंदापुर चौक का है। यहीं पर करनाल के रहने वाले राममेहर की ससुराल है। राममेहर करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र के कलसोरा का रहने वाला है। रात ढाई बजे वह अपनी ससुराल में आ गया। उसके हाथ में देसी कट्टा था। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पुलिस मामले की जांच कर रही है |

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।