गुरु के रिश्ते पर दाग:कुश्ती सीख रही 14 साल की लड़की के साथ कोच ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जींद में एक कुश्ती कोच द्वारा गुरु-शिष्य के रिश्ते को दाग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने अपनी एक शागिर्द नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आपराधिक केस दर्ज करके आरोपी कोच की तलाश में छापे मारने शुरू कर दिए हैं।
पीड़ित लड़की जींद थाना सदर के अंतर्गत एक गांव की है। पुलिस को दिए बयान में किशोरी के पिता ने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करती है। बीते शनिवार को अभ्यास करवाने वाले गांव के ही कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि कोच ने यह बात किसी से बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में अपने पिता को बताया। परिजनों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई।
महिला थाने की पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की शिकायत पर कोच के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवाए हैं। इस मामले की जांच कर रहे DSP जितेंद्र खटकड़ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कोच को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम व फेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।