haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram भतीजे पर नशे की हालत में दुष्कर्म का आरोप, दिया शादी का झांसा, पीड़िता गर्भवती - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

भतीजे पर नशे की हालत में दुष्कर्म का आरोप, दिया शादी का झांसा, पीड़िता गर्भवती

 


यमुनानगर: 45 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भ में पल रहे बच्चे को जबरदस्ती अबॉरर्शन करवाने की जबरदस्ती करता रहा। इतना ही नहीं उसे शादी के नाम पर धोखा दिया और जब उसने शादी की बात की तो जान से मारने की धमकी दी। पीढि़ता का कहना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए। महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी।


पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 20 सितंबर 2020 की रात करीब साढ़े 7 बजे वह अपने घर पर थी। तभी उसका 20 वर्षीय भतीजा मनीष कुमार उसके घर पर आया। आरोपी ने उसे जरूरी बात करने के लिए जगाधरी जाने को कहा। इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बिठाकर जगाधरी की तरफ ले गया। आरोपी ने उसे कहा कि वह कुछ दिन से परेशान चल रहा है। वह शराब पीना चाहता है। इसके बाद आरोपी अपने लिए शराब और उसके लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे में होने के कारण वह उसका विरोध नहीं कर पाई। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे घर छोड़कर चला गया। होश में आने पर उसने अपने परिजनों 2को आप बीती बताई। अगले दिन उसने व उसके परिजनों ने आरोपी मनीष से बात की तो उसने माफी मांगी और उससे शादी करने की बात कहीं। इसके बाद वह उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भ से हो गई। 4 माह का गर्भ रहने के बाद जब उसने आरोपी को इस बारे में बताया तो उसने उसे अस्पताल ले जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी तो वह उसे जान से मार देगा।

अब आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने महिला की इस शिकायत पर आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376, 506 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलजीत कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी मनीष जींद के मोरखी गांव का रहने वाला है। 

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।