haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram हरियाणा पुलिस के द्वारा सीमा पर गेहूं रोकने पर किसानों का हंगामा - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

हरियाणा पुलिस के द्वारा सीमा पर गेहूं रोकने पर किसानों का हंगामा

Farmers uproar by Haryana Police for stopping wheat on the border


शामली। झिंझाना क्षेत्र के बिडौली यमुना पुल पर गेहूं बचने के लिए हरियाणा की करनाल मंडी जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। इस पर किसानों ने काफी देर तक हंगामा किया।

शनिवार सुबह क्षेत्र के किसान हरियाणा के करनाल में गेहूं बेचने जा रहे थे। किसानों को हरियाणा पुलिस ने पुल पार करते ही रोक दिया। किसानों ने पुलिस से रोकने का कारण पूछा तो पुलिस ने उनसे आधार कार्ड, गेहूं बिक्री के लिए मोबाइल पर आया मैसेज और गेहूं बिक्री के लिए अन्य जरूरी कागजात दिखाने को कहा। आरोप है कि किसानों के सभी कागजात दिखाने के बावजूद उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। गुस्साए किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर वाहन खड़े कर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने बताया कि करनाल मंडी रविवार को बंद रहेगी। इसलिए गेहूं की तौल नहीं होगी। सोमवार को किसान अपना गेहूं लेकर आ जाएं। इस पर किसान शांत हुए। जाम लगाने वाले किसानों में गुरजैन सिंह, मेहंदी हसन, संदीप सिंह, होशियार सिंह, अमरदीप व कर्मजीत शामिल थे।

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।