haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram अवैध संबंध के चलते मूक बधिर की हत्या! ,पत्नी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज, फंदे पर लटका मिला शव - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

अवैध संबंध के चलते मूक बधिर की हत्या! ,पत्नी सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज, फंदे पर लटका मिला शव

Dead body hanged found in bhiwani district, Bhiwani murder news, latest crime news Haryana 


हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी कस्बे में अवैध संबंधों के चलते पत्नी द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने मूक बधिर पति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मूकबधिर का शव फंदे पर लटका मिला है। शुक्रवार सुबह भिवानी के नागरिक अस्पताल में सिवानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

सिवानी पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि उसका एक बेटा मूकबधिर था। उसकी शादी तोशाम क्षेत्र की एक महिला से की थी। उसकी बहू का करीब एक साल पहले महम से फरमाणा रोड पर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उसकी टांग टूट गई थी। उसकी देखभाल के लिए उसकी बहू ने अपनी बहन को अपने पास बुला लिया था, लेकिन उसके ठीक होने के बाद भी उसकी बहन अपने घर नहीं गई।

उसकी बहन के लड़का भी उसकी बहू के पास ही रहता था। महिला का आरोप है कि उसकी बहू और बहू की बहन का लड़का मिलकर उसके मूकबधिर बेटे के साथ मारपीट करते थे। उसे पहले से ही शक था कि उसकी बहू का उसकी अपनी बहन के लड़के के साथ अवैध संबंध था। उसका बेटा भी अपनी पत्नी के बहन के लड़के के यहां रहने से खुश नहीं था।

हर रोज झगड़ा होता था, इसलिए दस दिन पहले ही वह अपने बेटे के साथ गांव आ गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने उसके बेटे को 10 फरवरी को बहला फुसलाकर सिवानी बुलाया। जिसके बाद उसकी बहू ने अपनी बहन और बहन के लड़के सहित पांच लोगों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी। 

फंदे पर लटका मिला था मूकबधिर का संदिग्ध हालत में शव

पुलिस को सिवानी क्षेत्र के एक घर में गुरुवार की शाम मूकबधिर का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला था। पुलिस शव को लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों के बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक युवक की मां ने अपने बेटे की हत्या के आरोप अपनी बहू व अन्य लोगों पर लगाया। पुलिस ने मकान के अंदर से भी तथ्य जुटाए। 

पुलिस ने भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक युवक की मां ने अपनी बहू व अन्य चार लोगों पर बेटे की हत्या का शक जताया है। जिस पर पुलिस ने हत्या की संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असल वजह भी स्पष्ट हो जाएगी। - एएसआई जगदीश, जांच अधिकारी पुलिस थाना सिवानी।

Search tags:
Dead body hanged found in bhiwani district, Bhiwani murder news, latest crime news Haryana 

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।