haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram निर्मम हत्या: खेत पर सोये युवक पर तेजधार हथियार से किए 30 से अधिक वार, मर्डर के बाद किया घिनौना काम - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

निर्मम हत्या: खेत पर सोये युवक पर तेजधार हथियार से किए 30 से अधिक वार, मर्डर के बाद किया घिनौना काम

hariyawas village muder in bahal, bahal muder case latest news,bhiwani crime news today,haryana hindi news, surrender murder case bhiwani

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले के बहल क्षेत्र के गांव हरियावास में सोमवार रात को खेत में बने मकान में सोए युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शरीर पर तेजधार हथियार से हमला करने के अलावा युवक का गुप्तांग भी काटा गया। खून की छींटे दीवारों पर ही नहीं छत तक लगे थे।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर ऑपरेटर लगा हुआ था। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद दहिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। 

हरियावास गांव निवासी राजेंद्र ने खेत में मकान बना रहा है। मकान का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और खिड़की, दरवाजे भी बिना गेट के ही है। राजेंद्र का छोटा बेटा 28 वर्षीय सुरेंद्र अपने पिता के साथ ही खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वह हर रोज फसलों की रखवाली करने जाता था और निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। सोमवार की रात को भी करीब 11 बजे वह घर से खाना खाने के बाद खेत में फसलों में पानी देने के लिए गया था।

पानी लगाने के बाद वह नए बन रहे मकान के एक कमरे में ही सो गया था। सुबह जब उसके पिता राजेंद्र घूमते हुए खेत में बने मकान में गए तो सन्न रह गए। सुरेंद्र का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। राजेंद्र ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। गांव के सरपंच सुनील ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो स्थानीय पुलिस के अलावा डीएसपी अरविंद दहिया मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच की तो सुरेंद्र का शव चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मिला। उसके सिर, सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान थे। इसके अलावा मृतक का गुप्तांग काटकर उसके शरीर पर रखा हुआ था। जिस कमरे में वारदात हुई उसकी छत तक खून के छींटे लगे हुए मिले। 

पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  

सुरेंद्र रात साढ़े 12 बजे तक था ऑनलाइन 

लोगों ने बताया कि राजेंद्र का परिवार गांव में बेहद मिलनसार परिवारों में से एक है और उसकी कभी किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।  उसके एक साथी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में चेक किया तो सुरेंद्र रात को साढ़े 12 बजे तक ऑनलाइन था। इसी से अंदाजा लगाया जाता है कि घटना आधी रात के बाद की ही है। 

नहीं मिले किसी गाड़ी के निशान 

पुलिस के लिए सुरेंद्र की हत्या की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि जिस मकान में सुरेंद्र का शव मिला है, उस मकान के पास किसी गाड़ी या टू व्हीलर के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिस तरीके से मृतक का गुप्तांग काटकर उसके शरीर पर रखा हुआ था, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई हो पर घटना की वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। युवक अविवाहित था। उसके एक बड़ा भाई व तीन बहनें हैं। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रात को साढ़े 12 बजे के बाद की हो सकती है। - यशवंत सिंह, जांच अधिकारी

हरियावास गांव में एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। मैं खुद इस केस की लीड कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें मामले जांच में जुटी हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - अरविंद दहिया, डीएएसपी, लोहारू।

search tags:

hariyawas village muder in bahal updates, bahal muder case latest news,bhiwani crime news today,haryana hindi news, surrender murder case bhiwani

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।