haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram आइपीएस उपासना से शादी के बाद आइएएस बलप्रीत सिंह को मिला हरियाणा कैडर - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

आइपीएस उपासना से शादी के बाद आइएएस बलप्रीत सिंह को मिला हरियाणा कैडर

ips upasana and ias balpreet singh marrige, haryana ips upsana husband transfer, ias balpreet singh latest news, ias ips cader change in haryana, latest haryana hindi news today

Ias Upasna: हरियाणा के आइएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) कैडर में एक और अधिकारी शामिल हो गए हैं। हालांकि इस अधिकारी का न तो हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस ) से और न ही गैर राज्य सिविल सेवा (नान-एचसीएस) कोटे से आइएएस में प्रमोशन या चयन हुआ है। 2019 बैच के आइएएस अधिकारी डा. बलप्रीत सिंह को हरियाणा कैडर की 2017 बैच की आइपीएस उपासना से विवाह के कारण केरल कैडर से हरियाणा कैडर में स्थानांतरित किया गया है।

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केरल और हरियाणा सरकार की सहमति मिलने के बाद दाे फरवरी को डा. बलप्रीत सिंह के इंटर कैडर ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। बलप्रीत मूल रूप से पंजाब के निवासी हैं, जबकि उपासना का गृह राज्य हरियाणा है। वह वर्तमान में सोनीपत में एएसपी के पद पर तैनात हैं। प्रदेश में ऐसे कई आइएएस और आइपीएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हरियाणा मूल के अधिकारी से विवाह के फलस्वरूप हरियाणा कैडर अलाट किया गया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के अधिवक्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में 2015 बैच के असम-मेघालय कैडर के आइएएस शांतनु शर्मा काे हरियाणा कैडर की 2020 बैच की आइएएस सी जयशरधा से विवाह के कारण हरियाणा कैडर में ट्रांसफर किया गया था। शांतनु मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं, जबकि जयशरधा तमिलनाडु से हैं जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र में असिस्टेंट कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) के तौर पर तैनात हैं।

शांतनु सोनीपत में अतिरिक्त उपायुक्त हैं। इसी तरह 2015 बैच की आइएएस अधिकारी नेहा सिंह को हरियाणा कैडर के 2015 बैच के आइएएस राहुल हुड्डा से विवाह के कारण गुजरात से हरियाणा में ट्रांसफर किया गया था। नेहा मूलरूप से बिहार की निवासी हैं और वर्तमान में सिरसा में डिस्ट्रिक्ट म्युनिसिपल कमिश्नर हैं। राहुल सिरसा में एडीसी के पद पर तैनात हैं। इसी तरह पिछले साल मार्च में सिक्किम कैडर के 2019 बैच के आइएएस आनंद कुमार शर्मा को हरियाणा कैडर की 2018 बैच की आइपीएस पूजा वशिष्ठ से विवाह के चलते हरियाणा कैडर दिया गया। आनंद का गृह राज्य दिल्ली है। वर्तमान में वह सफीदों (जींद) में बतौर एसडीएम तैनात हैं।

दिलचस्प पहलू यह कि राहुल हुड्डा का गृह राज्य दिल्ली है। उन्हें पहले हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था। हरियाणा कैडर की 2011 बैच की आइपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी से विवाह के चलते दिसंबर 2015 में उन्हें हरियाणा कैडर में ट्रांसफर कर दिया गया। बाद में मनीषा से तलाक के पश्चात राहुल ने 2015 बैच की गुजरात कैडर की नेहा से विवाह कर लिया। इस कारण नेहा का हरियाणा कैडर में ट्रांसफर हो गया और वह वर्तमान में चंडीगढ़ में तीन वर्षों के लिए बतौर डेपुटेशन पर एसएसपी लगी हुई हैं। इसी प्रकार मार्च 2015 में असम-मेघालय कैडर के 2012 बैच के आइएएस अजय सिंह तोमर को 2013 बैच की हरियाणा कैडर की आइएएस संगीता तेतरवाल से विवाह के कारण हरियाणा कैडर दिया गया था। अजय का गृह राज्य दिल्ली, जबकि संगीता का राजस्थान है।

यह है नियम

आइएएस, आइपीएस और आइएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारियों द्वारा आपस में विवाह करने पर प्रदेश कैडर में बदलाव किया जा सकता है। महिला या पुरुष अधिकारी को पति-पत्नी को आबंटित प्रदेश कैडर में स्थायी तौर पर केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर किया जा सकता है जिसे इंटर कैडर ट्रांसफर कहा जाता है। कैडर बदलते समय अधिकारी काे गृह राज्य में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। मसलन अगर हरियाणा मूल के किसी अधिकारी को कर्नाटक कैडर मिला है और वह हरियाणा कैडर की अधिकारी से शादी कर ले तो उसे हरियाणा में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। अगर दोनों पति-पत्नी चाहें तो केंद्र सरकार उन्हें कोई तीसरा राज्य कैडर आबंटित कर सकती है।

search tags:

ips upasana and ias balpreet singh marrige, haryana ips upsana husband transfer, ias balpreet singh latest news, ias ips cader change in haryana, latest haryana hindi news today

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।