नाबालिग लड़की से शादी और रेप के मामले में गिरफ्तार बंदी ने सिरसा जेल में की आत्महत्या
Suicide in Sirsa: हरियाणा के सिरसा में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार युवक हाकम सिंह ने जेल में फंदा लगा कर जान दे दी। उसका शव शौचालय में लटका मिला। जेल में बंदी की आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया। जेल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि जेल में अन्य बंदियों की ओर से परेशान करने के चलते उसने आत्महत्या की है।
सिरसा के सेक्टर-19 निवासी जगविन्द्र सिंह ने बताया कि उसके भाई हाकम सिंह ने नाबालिग किशोरी से विवाह किया था। गर्भवती होने पर वे टीकाकरण के लिए अस्पताल गए। जहां बाल कल्याण समिति सदस्यों ने किशोरी को नाबालिग होने के चलते काबू कर लिया। बाद में उसकी जमानत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने हाकम सिंह को काबू कर लिया। इस मामले में वह जेल में बंद था।
आरोप है कि यहां अन्य बंदियों ने बड़ी सजा होने की बात कहकर उसको मानसिक रूप से परेशान किया। यह बात हाकम सिंह ने अपनी मां से फोन पर हुई बातचीत में बताई। इसी परेशानी के चलते संभवतः उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मानसिक परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है
हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम व फेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।