haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram कांग्रेस के प्रदर्शन पर गृहमंत्री विज ने कसा तंज, गाया 'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे' - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

कांग्रेस के प्रदर्शन पर गृहमंत्री विज ने कसा तंज, गाया 'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे'

 हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन करने पर तंज कसा है। अनिल विज ने अपने ही अंदाज में 'लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे, बच जाऊं कैसे' गाना गाकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने एएनआई को दिए अपने एक बयान में कहा 'कांग्रेसी ईडी पर दबाव डालने के लिए सत्याग्रह का साहरा लेते हैं।

विज बाले कि सत्याग्रह जो महात्मा गांधी जी ने किया था, पर उन्होंने कभी ठगी और चोरी के लिए सत्याग्रह नहीं किया था। कभी कांग्रेस, कांग्रेसजन हमेशा सफेद वस्त्र धारण करते थे, लेकिन काली करतुतों से जो उनके वस्त्र काले हो गए वो काले कपड़े डालकर जनता की मांगों की आड़ में ईडी पर दबाव डालना चाहते हैं।


विज ने कहा कि अगर पाक साफ है तो डर क्या है। आप जाइए, ईडी के सामने अपनी बात रखिए। अगर कुछ गलत होगा तो देश की अदालतें खुली हुई है। अगर आपको देश के प्रजातंत्र पर भरोसा है। पर मुझे लगता है कि राहुल गांधी देश में ऐसा प्रजातंत्र बनाना चाहते हैं कि अगर ईडी नोटिस दे तो काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन कर दो और नोटिस वापस हो जाए।'



गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान कई जगह पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक व हाथापाई हुई।

कांग्रेसियों ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग भी तोड़ दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित तमाम नेताओं ने भी सड़कों पर प्रदर्शन किया और इस दौरान काले कपड़े पहने थे। कांग्रेस का प्रदर्शन महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ था, लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे छुपा हुआ एजेंडा बताया और कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर तरह-तरह के तंज कसे हैं। 
search tags:
latest haryana hindi news today. anil vij on Congress protest, haryana politics news today

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।