haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram बंदूक पर डिस्को : हट जा ताऊ पाछै न...गाने पर हुआ विवाद, व्यक्ति के सीने में मारी गोली, अस्पताल में मौत - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

बंदूक पर डिस्को : हट जा ताऊ पाछै न...गाने पर हुआ विवाद, व्यक्ति के सीने में मारी गोली, अस्पताल में मौत

 


सोनीपत के भठगांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय हुई कहासुनी के बाद तीन युवकों ने एक व्यक्ति के सीने में गोली मार दी। घायल को रोहतक के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 


गांव भठगांव माल्यान निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। उनके गांव के परविंदर सिंह के घर में शादी थी। वह अपने चचेरे भाई सतपाल के साथ वह भी शादी में गया था। इसी दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे हरीश, सचिन और एक अन्य वहां आ गए। इनमें से एक के पास डोगा बंदूक थी


हरीश व सचिन कहने लगे कि सतपाल आ गया। इस पर उन्होंने दूसरे युवक से बंदूक ले ली और सतपाल के सीने पर तान दी। इसके बाद वह कहने लगे कि उसे झगड़े का मजा चखाते हैं। यह कहकर उन्होंने सतपाल के सीने में गोली मार दी। अजय ने बताया कि वह घायल सतपाल को लेकर रोहतक के गांव खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल पहुंचा, जहां पर उपचार के दौरान देर रात सतपाल की मौत हो गई। सतपाल के दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी तीन साल व छोटी एक साल की है। 

हट जा ताऊ पाछै न गाने पर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि शादी समारोह में हरियाणवी गाना हट जा ताऊ पाछै न बज रहा था। इस पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को हाथ से पीछे धकेल दिया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इसी रंजिश में सतपाल को गोली मारी गई है।

 हमलावर युवकों के नाम हरीश, सचिन व एक अन्य बताए गए हैं। अभी यह पता नहीं लग सका है कि वह कहां के रहने वाले हैं। पुलिस ने शादी की वीडियो मंगवाई है। इसके साथ ही लोगों से घटनास्थल पर बनाई गई मोबाइल रिकॉर्डिंग क्लिप देने की अपील की है।
शादी समारोह में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मुकदमा दर्जकर लिया है। हमलावरों का जल्द पता लगाया जाएगा। शुरुआती जांच में डीजे पर नाचने के दौरान झगड़े की बात सामने आई है। - सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।