haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे वो भी जब आधे पुलिसकर्मी साथ इंजेक्शन लगवाएंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे : राकेश टिकैत - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे वो भी जब आधे पुलिसकर्मी साथ इंजेक्शन लगवाएंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे : राकेश टिकैत

 


किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को हरियाणा के हिसार में पहुंचे। उन्होंने बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमें छेड़ने का प्रयास किया गया तो हम भी सुताई करेंगे। सुताई शब्द का मतलब हमारे गांवों के लोग काफी अच्छे से समझते हैं।



मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा कि यूपी में भी तंबू उखाड़ रहे हैं। सरकार का पूरा देश में विरोध है। एक डेढ़ महीने बाद यूपी में सबसे अधिक सभाएं होंगी। दिल्ली के चारों ओर करीब 300 मीटर के एरिया के हिस्से को हरियाणा ही माना जाता है। इन एरिया के लोग सबसे कम समय में दिल्ली पहुंच सकते हैं। इस कारण आंदोलन की जिम्मेदारी इस क्षेत्र के लोगों के कंधों पर ज्यादा हैं। 



कोरोना वैक्सीन पर उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे लेकिन कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। इंजेक्शन भी तब लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। हमें सरकार पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

एक तरह का बुखार ही है कोरोना

टिकैत ने सवाल किया कि अगर कोरोना इतना खतरनाक है तो कुछ लोग बंगाल में रैली क्यों कर रहे हैं। कोरोना को एक तरह का बुखार ही मान सकते हैं। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रही तो वहां की सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। 



सरकार पांच साल चलती है तो आंदोलन क्यों नहीं चल सकता
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे साथ धोखा करती है। बंगाल के साथ भी धोखा कर रही है। अभी 5 महीने ही आंदोलन चला है। अगर सरकार पांच साल चलती है तो आंदोलन 5 साल क्यों नहीं चल सकती। 

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।