फतेहाबाद में नशे के खिलाफ कार्रवाई:जाखल में एक घर में आंगन में की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने छापा मारकर बरामद किए 2200 पौधे
हरियाणा में फतेहाबाद जिले के जाखल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती पकड़ी। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजीगर बस्ती में एक घर में छापा मारा तो पता चला कि घर में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने 2200 पौधे कब्जे में लिए हैं।
पुलिस ने मौके पर ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामचंद्र अहलावत को बुलाकर उनकी मौजूदगी में कार्रवाई की। खेती घर के आंगन में लगाई गई थी, जिसके पौधों को पुलिस ने उखाड़कर कब्जे में लेकर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया।
जाखल पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ASI कृष्ण कुमार को अफीम की खेती किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाजीगर बस्ती निवासी भीम सिंह के घर पर छापा मारा तो वहां पर आंगन में अफीम के पौधे लगे हुए मिले।
हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम व फेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।