haryana update instagram haryana update youtube haryana update facebook haryana update whatsapp haryana update x haryana update telegram संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 93वां दिन - Haryana Update | Today Haryana News In Hindi

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 93वां दिन

 


गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर किसान आंदोलन के 125वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। बीरू सरपंच ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होने कहा कि किसान आंदोलन को आज 125 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार किसानों से बात नहीं कर रही है।उन्होने कहा कि आज संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में आंदोलन की आगे की रणनीति के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा तथा आंदोलन को तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति में विचार विमर्श करने के लिए गए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की माँग नहीं माने जाएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,महासिंह ठाकरान,बलवान सिंह दहिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,अरुण शर्मा एडवोकेट,मंजीत सिंह महलावत,मिरगया मुक़ाम,दलबीर सिंह मलिक,विंग कमांडर एम एस मलिक,योगेश्वर दहिया,मनोज झाड़सा,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,रमेश दलाल,इन्द्रजीत सिंह,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,कमलजीत सिंह,बिरेन्द्र सिंह कटारिया, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार,सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,ईश्वर सिंह पातली तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

source credit- newsofharyana

हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्रामफेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।