संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर 13 फरवरी से हरियाणा में चलाया जाएगा महा सफाई अभियान
Haryana News:संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी से विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के माध्यम से महा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसकी विधिवत शुरुआत प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली 13 फरवरी को टोहाना विधानसभा के गांव बिढ़ाई खेड़ा से करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने यह जानकारी शनिवार को फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे में स्थित अपने कार्यालय में जन समस्याएं सुनने के दौरान दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के लोगों से इस महा सफाई अभियान में उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज करवाने की अपील भी की।
हरियाणा की महत्वपूर्ण ख़बरो, बाजार भाव व नोकरियों की जानकारी लिए हमारे व्हाट्सएप्प, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम व फेसबुक पेज के साथ अवश्य जुड़े।